फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रॉपर्टी के साझीदारों से पूछताछ में जुटी पुलिस

Fri, 07 Jul 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
एसी मिस्त्री की दिनदहाडे़ गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस हत्यारोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। पुलिस घटना को लेकर प्रॉपर्टी विवाद से लेकर अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने प्रॉपर्टी के साझीदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जिन प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था, उनसे जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन





उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर क्षेत्र के मुरसान गेट स्थित लाला का नगला गांधी नगर में संजय की एसी की दुकान थी। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे करीब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर ही संजय की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भागने में सफल हो गए।



हत्यारोपी घटना में प्रयुक्त की गई बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़ गए। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई मनोज कुमार ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दर्ज कराई थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक देवेश पांडेय ने मौके का मुआयना किया और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित पुलिस की चार टीमों को लगाया है। घटना के बाद प्रॉपर्टी के विवाद की चर्चाएं तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन




इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने प्रॉपर्टी के विवादास्पद मामलों के बारे में जांच तेज कर दी है। परिवारीजनों से प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त के बारे में भी जानकारी हासिल की। परिवारीजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर भी कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारोपियों की कद काठी के आधार पर उनकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें