फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Constable Exam: अभ्यर्थियों ने परीक्षा में धांधली का लगाया आरोप, दिया ज्ञापन, निरस्त कराने की मांग

Mon, 19 Feb 2024 07:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने तहसील मुख्यालयों पर विधायक, अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज किया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया और परीक्षा को निरस्त कर नए सिरे से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विधायक प्रदीप चौधरी को पुलिस परीक्षा निरस्त कराकर पुन: कराने के लिए ज्ञापन देते अभ्यर्थी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में अभ्यर्थियों ने 19 फरवरी को तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे। कहीं एसडीएम तो कहीं विधायक को ज्ञापन सौंपकर भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप लगाए और इसे निरस्त कर नए सिरे से कराने की मांग की।

विज्ञापन


सादाबाद में सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू के सादाबाद स्थित कार्यालय पर पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे प्रदेश में चार पालियों में परीक्षा कराई गई। परीक्षा के समय से पूर्व ही टेलीग्राम के माध्यम से प्रश्नपत्र प्रसारित हो गए थे। अभ्यर्थियों ने इसके साक्ष्य भी विधायक के सामने प्रस्तुत किए और कहा कि इस धांधली से अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने विधायक से मांग की कि परीक्षा में धांधली करने वाले असामाजिक तत्वों का पर्दाफाश कराकर उनके खिलाफ दंडनीय कार्रवाई की जा और दोबारा निष्पक्ष तरीके से परीक्षा कराई जाए। इस मौके पर राहुल, लोकेश, सोनवीर गंधार, चौधरी सचिन पचहरा, चौधरी रामअवतार सिंह, चौधरी महीपाल सिंह, रामसहाय, करमवीर, राजेश चौधरी, अजय चौधरी, राहुल चौधरी, डॉ. सुरेश, पवन पौनिया, अनिल, देवेश, आकाश, गोलू पंडित, नरेश चौधरी आदि थे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने सासनी तहसील पर पहुंचकर एसडीएम रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप लगाए। अभ्यर्थियों ने परीक्षा को निरस्त कर नए सिरे से परीक्षा कराने की मांग की है, ताकि अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकार मय होने से बचाया जा सके। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में हुई धांधली के साक्ष्य सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। ज्ञापन देने वालों में अनूप, काजल, कृष्णा शर्मा, सौरभ, राजकुमार, गोपाल शर्मा, कपिल कुमार शर्मा, शिवकुमार, विकास बाबू, अजय कुमार, दीपेश कुमार, इशाद अली आदि थे। 
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों  ने सिकंदराराऊ तहसील परिसर में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और विधायक वीरेंद्र सिंह राना को उनके पुरदिलनगर मार्ग स्थित आवास पर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की जांच कराने की मांग की। विधायक ने आश्वस्त किया मामले की जांच कराके इसकी तह में जाया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें