फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कल्पिता, ज्योति और गुलशन...हत्या की कड़ियों को जोड़ने में जुटी पुलिस

Tue, 17 Jun 2025 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के चालक की बेटी कल्पिता की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस आगरा रोड स्थित प्रेम रघु पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में भी जांच करने पहुंची। इसी संस्थान से कल्पिता ने जीएनएम का कोर्स किया था। गुलशन ने भी यहां बी फार्मा में प्रवेश लिया था। फिलहाल पुलिस मृतका, उसकी भाभी हत्या के आरोपी गुलशन के संपर्कों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अधिकृत तौर पर अभी इस बारे में कुछ कहने से बच रही है, लेकिन पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि यहीं गुलशन का परिचय कल्पिता से हुआ और उसके जरिये ही ज्योति के संपर्क में आया था।

सोमवार को पुलिस ने इंस्टीट्यूट में कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि वर्ष 2023-24 में कल्पिता शर्मा ने यहां से जीएनएम की पढ़ाई पूरी की थी और फिलहाल वह मथुरा के एक सरकारी हॉस्पिटल में प्रैक्टिस कर रही थी। गुलशन ने भी इसी इंस्टीट्यूट 2022-2023 में बी फार्मा में प्रवेश लिया था। लेकिन उसने फीस जमा नहीं की थी और परीक्षा भी नहीं दी थी। उसने इंस्टीट्यूट संचालक की शिकायत की थी और उसे धमकी भी दी थी। फिलहाल पुलिस घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन








कई सवालों की गुत्थी में उलझी पुलिस

हाथरस। पुलिस की जांच में कई पहलु सामने आ रहे हैं। फिलहाल वह सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कड़ियों को जोड़ रही हैं। जैसे ही एक कड़ी को दूसरी कड़ी से जोड़ती है, तो नए कड़ी सामने आ जाती है। सवालों की गुत्थी उलझी पुलिस को सही खुलासे के लिए गुलशन की गिरफ्तारी का इंतजार है।

पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल है कि तहसील गेट पर ही कल्पिता की हत्या क्यों की गई। जबकि वह रोज मथुरा ड्यूटी करने आती जाती थी। रास्ते में भी निशाना बनाया जा सकता था। हत्या के पीछे वजह क्या है। जब तलाक का मामला चल रहा था और पैसों के लेन-देन व समझौते की बात तय हो चुकी थी तो ज्योति ने कल्पिता की हत्या क्यों कराई। हत्या कराने से ज्योति व अन्य आरोपियों का क्या उद्देश्य सिद्ध हो रहा था। ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब पुलिस जांच के दौरान तलाश रही है। संवाद





अलीगढ़ में मिली गुलशन की लोकेशन, पांच हिरासत में

कल्पिता शर्मा की हत्या के मामले में फरार नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इस दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी गुलशन की लोकेशन अलीगढ़ में मिल रही है। पुलिस वहां उसकी घेराबंदी में जुटी है। फिलहाल पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस सर्विलांस के साथ सीसीटीवी फुटेज के जरिये भी उस तक पहुंचने में जुटी है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। आरोपियों के कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस से सामने आया है कि गुलशन ने कुछ देर के लिए अपना मोबाइल आन किया तो उसकी लोकेशन उस समय अलीगढ़ में थे, जब तक पुलिस पहुंचती, उसने मोबाइल बंद कर लिया।

सादाबाद के सलेमपुर रोड पर गुलशन के घर में भी पुलिस ने कई बार दबिशें दी हैं। मोहल्ले में कोई भी व्यक्ति उक्त परिवार के बारे में बोलने को तैयार नहीं है। ज्योति, उसकी बुआ गायत्री और उसके पुत्र सूरज की तलाश में खौंडा हजारी में भी दबिश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें