फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने धरा
विज्ञापन

फिर से किशोरी को अपने साथ ले जाने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
एटा का युवक हाथरस की किशोरी को बहलाकर ले गया था अपने साथ
दो महीने पहले किशोरी हुई बरामद, पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट में दर्ज किया था मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट में फरार चल रहे एटा के सिरसा बदन निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया। इस पर एक किशोरी को बुलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। दो महीने पहले बरामद किशोरी को फिर से अपने साथ ले जाने की फिराक में था।
बताया जा रहा है कि कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी किशोरी की एक मंदिर पर एटा के सिरसा बदन निवासी महीपाल से मुलाकात हुई। कुछ दिनों के बाद जनवरी 2019 में युवक किशोरी को बहला फुसला का अपने साथ ले गया और उसके साथ काफी दिनों तक दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की तो करीब दो माह पहले किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद भी हाजिर नहीं हुआ। पुलिस ने उसके गिरफ्तार करने का वारंट जारी कराया। लाला का नगला चौकी प्रभारीराजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी फिर से उस किशोरी को अपने साथ ले जाने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर उसे घास मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें