फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शेर खां के रहने वाले एक युवक की हत्या के मामले में मंगलवार को मुरसान पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुरसान पुलिस अब तक इस मामले में पांच लोगों को जेल भेज चुकी है।
उल्लेखनीय है कि मुरसान क्षेत्र के शेर खां गांव के रहने वाले सूरज तिवारी पुत्र सत्यवीर तिवारी ने दो जुलाई को मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि उसका भाई पंकज 20 जून को हाथरस गया था, लेकिन वह वापस नहीं आया। उसकी गुमशुदगी 22 जून को मुरसान कोतवाली में दर्ज करा दी गई थी।
विज्ञापन

सूरज ने आरोप लगाया कि उसे शुक्रवार को पता चला कि वीरेंद्र पुत्र तालेवर निवासी नारई थाना सिकंदराराऊ व हेमंत उर्फ हेमू, ओम कुमार उर्फ नेता शर्मा, लोकेश शर्मा पुत्र देशवीर शर्मा निवासी शेर खां मुरसान व एक अन्य व्यक्ति ने उसके भाई की हत्या कर दी है और उसके शव को कहीं छिपा दिया है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद मुरसान पुलिस ने आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पंकज का कंकाल हसायन क्षेत्र के गांव जाऊ के निकट से बरामद कर लिया। परिजनों ने कपड़े आदि सामान देखकर उसकी पहचान की। हेमंत उर्फ हेमू पुत्र देशवीर शर्मा को मुरसान पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को मुरसान पुलिस में दूसरे आरोपी वीरेंद्र पुत्र तालेवर निवासी नारई थाना सिकंदराराऊ व प्रकाश में आए तीन लोग शैलेश पुत्र होतीलाल जाटव निवासी जलेसर गेट पुरदिलनगर, वीरेंद्र पुत्र लटूरी सिंह जाटव निवासी चौकी मोहल्ला पुरदिलनगर, अदनान पुत्र मोहसिन रजा निवासी गड्ढा मोहल्ला पुरदिलनगर सिकंदराराऊ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें