फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस रही सख्त, नहीं हुई ज्यादा धमा चौकड़ी

विज्ञापन
नई साल को लेकर गिफ्ट खरीदते बच्चे व अन्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस की खासी सख्ती रही। ऐसे में इस बार नववर्ष पर ज्यादा धमा चौकड़ी देखने को नहीं मिली। हालांकि कुछ स्थानों पर जरूर जश्न मनाया गया। पुलिस ने देर शाम तक होटल और रेस्टोरेंटोें में चेकिंग की।
नववर्ष पर इस बार पुलिस की सख्ती देखने को मिली। हालांकि शहर के रेस्टोरेंट, होटलों पर सजावट तो की गई थी लेकिन हर बार की तरह होने वाली धमाचौकड़ी इस बार देखने को नहीं मिली। वैसे लोगों ने इस साल को अलविदा रहा और नए साल का स्वागत किया। होटल-रेस्टोरेंटों में शाम को भीड़ दिखाई दी। नववर्ष के जश्न को भुनाने के लिए शहर के होटल, रेस्टोरेंट संचालकों ने सजावट कर विशेष तैयारियां की। होटल रेस्टोरेंट में देर रात तक लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सोशल साइट पर नववर्ष की दी गई बधाई
सोशल साइट पर नववर्ष की बधाई देने का सिलसिला बृहस्पतिवार की सुबह से शुरू हो गया। बधाई देने का सिलसिला इंटरनेट के जरिए सुबह से देर रात तक जारी रहा। फेसबुक, व्हाट्सएप, ईमेल के जरिए बधाई दी गई।
विज्ञापन

बिके गिफ्ट व साज-सज्जा के सामान
नववर्ष के आगमन के लिए लोगों ने गिफ्ट गैलरी में खूब खरीदारी की। साथ ही घरों को सजाने के लिए साजो-सज्जा का सामान भी खरीदा। साथ ही चाकलेट,ड्राइफूड आदि की जमकर बिक्री हुई।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक रेस्टोरेंट में चेकिंग करती पुलिस।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें