फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: निमोनिया का वार बरकरार, सात माह के मासूम की गई जान

Sun, 26 Jan 2025 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में निमोनिया का वार लगातार मासूमों की जान ले रहा है। शुक्रवार की शाम को एक और मासूम की निमोनिया से मौत हो गई। जिले में अब तक 10 मासूमों की निमोनिया से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के इगलास क्षेत्र के गांव भैंया चावड़ निवासी सलीम का सात माह का बेटा अमन चार दिन पूर्व अपनी ननिहाल गांव टुकसान में आया था। उसे सर्दी और जुकाम था। शुक्रवार की देर शाम उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन उसके शव को लेकर गांव चले गए।
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 1500 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें प्रतिदिन करीब 50-60 बच्चे निमोनिया से पीड़ित होते हैं। चिकित्सक इन बच्चों को लगातार सर्दी से बचाने की सलाह दे रहे हैं। कई बच्चों का अस्पताल में उपचार भी चल रहा है।
विज्ञापन


केस नंबर 1
दो माह का आर्यन पुत्र जुम्मन खां निवासी नगला चंदराम थाना गोंडा जिला अलीगढ़ निमोनिया से पीड़ित था। 14 जनवरी की रात उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-
केस नंबर 2-
चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा निवासी मोहित का ढाई साल का बेटा नितिन निमोनिया से पीड़ित था। 14 जनवरी को परिजन उसे अचेत अवस्था में उपचार के लिए बागला अस्पताल लेकर आए थे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-
मौसम में परिवर्तन के चलते सर्दी और जुकाम के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इस समय बच्चों में सर्दी व जुकाम के मामले बढ़ रहे हैं। अभिभावकों को बच्चों को सर्दी से बचाने की जरूरत है। सर्दी या बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह पर ही बच्चे को दवा देनी चाहिए।
विज्ञापन

-सूर्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बागला जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें