फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफसीसी का 29 को पीएम करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर का इंतजाम खत्म होने वाला है। अलीगढ़ व हाथरस में काम पूरा हो गया है। 29 दिसंबर को पीएम मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। मुख्य समारोह खुर्जा, प्रयागराज व कानपुर में होंगे। पहले चरण में कानपुर भाऊपुर से खुर्जा तक माल गाड़ियों का संचालन होगा। यह करीब 553 किलोमीटर का ट्रैक है। इसमें हाथरस व अलीगढ़ में 52 किलोमीटर का क्षेत्र है। जो दाऊद खां से न्यू हाथरस जंक्शन तक है।
फ्रेट कॉरिडोर पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से माल गाड़ियां दौड़ सकेंगी। ये पुराने ट्रैक से हट जाएंगी। फिर पैसेंजर ट्रेन 130 किलोमीटर रफ्तार से दौड़ेंगी। अभी तक पैसेंजर ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रतिघंटा चलती हैं। कॉरिडोर का बीते दिनों रेलवे अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। पूर्व में इस पर मालगाड़ी का सफल ट्रायल भी हो चुका है। अलीगढ़ में 38 व हाथरस में 14 किलोमीटर का ट्रैक बिछाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ से करीब ढाई सौ ट्रेनें गुजरती हैं। जिनमें 52 ट्रेनों का ठहराव अलीगढ़ में है। चालीस से अधिक मालगाड़ियां भी गुजरती हैं। अभी तक मालगाड़ी व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन एक ही ट्रैक पर किया जा रहा है। फ्रेट कॉरिडोर से गुड्स व पैसेंजर ट्रेनों का रूट अलग-अलग हो जाएगा। इससे संचालन और बेहतर होगा। डीएफसीसी का लाभ हाथरस के हींग, रंग उद्योग के अलावा अलीगढ़ के ताला उद्योग को भी मिलेगा। उत्पादकों को दूसरे शहरों को आसानी से भेजा जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें