फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के नाम पर वसूली, दो कर्मचारी कार्यमुक्त

Tue, 02 Apr 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत योजना के लाभार्थियों से आवास निर्माण की किस्त जारी करने के मामले में सिटी मैनेजर और सर्किल अफसर पर पैसे लेने का आरोप लगा है। इस मामले में पैसे लेने का एक वीडियो भी जिला प्रशासन को मिला है ।इस आधार पर डीएम के निर्देश पर दोनों कर्मचारियों को एडीएम ने बर्खास्त कर दिया है और दोनों कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला नगरीय विकास अभिकरण विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब तबके के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए धनराशि दी जा रही है ।यह धनराशि लाभार्थियों को किश्तों में दी जाती है। यहां लाभार्थियों से विभागीय कर्मचारियों द्वारा ही अवैध रूप से पैसे की उगाही किए जाने का एक वीडियो जिला प्रशासन को मिला है । जिला प्रशासन ने इस मामले में गंभीरता बरती है।

 जिला प्रशासन को शहरी क्षेत्र में आवंटियों से किस्त के नाम पर अवैध रूप से पैसे की उगाही करने का वीडियो मिला है। इस वीडियो में सिटी मैनेजर मनीष गुप्ता के नाम पर कुछ लोगों द्वारा लाभार्थियों से पैसे लिए जाना सामने आया है। वहीं जिला प्रशासन को काफी लंबे समय से लाभार्थियों से पैसे लिए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। अब इस मामले में डीएम प्रवीण कुमार लकार के निर्देश पर एडीएम डॉ अशोक कुमार शुक्ला ने सिटी मैनेजर मनीष कुमार गुप्ता व सर्किल अफसर धर्मेश वार्ष्णेय को तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए हैं । वहीं पीओ डूडा अंजू सिंह को दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर  दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें