हाथरस। केंद्र सरकार द्वारा सराफा और उससे जुडे़ कारोबार पर उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में सराफा कारोबारियों की 17वें दिन भी हड़ताल जारी रही। सराफा व्यापारियों ने शुक्रवार को सराफा बाजार में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के आभूषण पहने पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार सराफा कारोबार को बर्बाद करना चाहती है। सराफा कमेटी के अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल, युवा सराफा कमेटी के अध्यक्ष विकास शर्मा, स्वर्णकार सभा के अध्यक्ष बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि उत्पाद शुल्क जब तक नहीं हटाया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल और प्रदर्शन में धीरेंद्र पाठक, आलोक वार्ष्णेय, सत्यप्रकाश रंगीला, अनुराग अग्रवाल, हरपाल सिंह वर्मा, सुरेश मारवाड़ी, राजकुमार कोठीवाल, विरेंद्र पहलवान, बौ. अमित शर्मा, अमिताभ शर्मा, आलोक शर्मा, किशन लाल गुड्डू आदि मौजूद थे।