फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात में खूब नकल, खाली हाथ लौटे सचल दल

Wed, 02 Mar 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा सुबह अंग्रेजी और शाम को इंटरमीडिएट की समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। इन परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा जा सका। हालांकि पर्दे के पीछे चोरी-छिपे नकल का बोलबाला रहा। ग्रामीण अंचल में तो परीक्षा कक्षों के जंगलों से या फिर छतों के रास्ते से बाहरी तत्वों ने घुसकर परीक्षार्थियों को नकल कराई। कई स्कूलों में इमला बोलकर और ब्लैक बोर्ड पर लिखकर भी नकल कराई गई। इसके बावजूद दिनभर की भागदौड़ में भी सचल दलों के हाथ कुछ नहीं लगा। कुल मिलाकर ग्रामीण अंचल में परीक्षा की सुचिता को मजाक बनाकर रख दिया गया है, लेकिन शिक्षा विभाग और सचल दल यही दावा कर रहे हैं कि कहीं भी नकल नहीं हो रही। हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 35,378 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में 29,557 उपस्थित हुए, जबकि 5,821 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें 2,474 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2,214 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 260 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें