फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नींव खुदाई में खेल मैदान की दीवार गिरी, चार मजदूर घायल

Fri, 11 Aug 2023 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नींव खुदाई के दौरान खेल मैदान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। मलबे में मजदूर दब गए। जिससे वहां पर मौजूद मजदूरों व ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर घायल मजूदरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
दीवार गिरने से दबे मजदूरों को निकालते ग्रामीण व अन्य मजदूर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेंडू क्षेत्र के गांव मिरगामई में पानी की टंकी की चाहरदीवारी निर्माण के लिए नींव खुदाई के दौरान खेल मैदान की दीवार गिर गई।हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी हैं। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बागला जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन


गांव मिरगामई में जल निगम ग्रामीण की ओर से जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी बनाई गई है। इसी टंकी के जरिए ग्राम पंचायत मिरगामई, औंदुआं और नगला नत्थू में पानी की आपूर्ति होगी। नामित संस्था ब्रिज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा टंकी के चारों ओर चाहरदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है, जहां पर नींव खुदाई का काम चल रहा है, वहीं पर खेल मैदान की दीवार है। बताते हैं कि नींव खुदाई के दौरान खेल मैदान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। मलबे में मजदूर दब गए।

जिससे वहां पर मौजूद मजदूरों व ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर घायल मजूदरों को बाहर निकाला। इसके बाद निजी वाहन की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का कार्य किया गया। मलबे में दबकर सुनील पुत्र राम सिंह, रति पत्नी राम सिंह, गोकुल पुत्र भगाना और चंदा पत्नी भुगन निवासी पटपुर जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

निर्माण स्थल के पास खेल मैदान की चाहरदीवारी थी। यह पुरानी चाहरदीवारी थी, जो कि खुदाई के वक्त गिर गई। सभी घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया है। -मोहम्मद इमरान, एक्सईन, जल निगम ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें