फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन: प्लेटफाॅर्म उच्चीकरण शुरू, ट्रेन में आसानी से चढ़ सकेंगे

Sat, 16 Sep 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर डबल डेकर ट्रेनों के संचालन पर भी रेलवे विचार कर रहा है। यही वजह है कि अब हाथरस जैसे स्टेशनों के प्लेटफार्म को ऊंचा किया जा रहा है, ताकि भविष्य में डबल डेकर ट्रेनों के संचालन के दौरान यात्रियों को उनमें सवार होने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों को जल्द राहत मिलेगी। अमृत भारत स्टेशन के तहत सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के उच्चीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत प्लेटफाॅर्म को और ऊंचा किया जा रहा है, ताकि यात्रियों के लिए ट्रेन में चढ़ना आसान हो जाए।

विज्ञापन


हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन के तहत चयन किया गया है। इसके तहत हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य शुरू करा दिए गए हैं। इसकी शुरुआत प्लेटफार्म संख्या एक के उच्चीकरण से की जा रही है। इसमें प्लेटफार्म पर लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स व अन्य पत्थरों को उखाड़कर पहले समतल किया जाएगा।

दूसरी तरफ प्लेटफार्म के कच्चे हिस्सों को भी पक्का कर यात्रियों के प्रयोग लायक बनाया जाएगा। हालांकि इन कार्याें की वजह से कुछ महीने तक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन प्लेटफॉर्म ऊंचा होने के बाद यात्रियों का ट्रेन में चढ़ना काफी आसान होगा। उन्हें ट्रेन के दरवाजे पर अधिक सीढि़यां नहीं चढ़नी होंगी। दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों का इससे विशेष फायदा होगा।
विज्ञापन


डबल डेकर ट्रेन के संचालन की संभावना
ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर डबल डेकर ट्रेनों के संचालन पर भी रेलवे विचार कर रहा है। यही वजह है कि अब हाथरस जैसे स्टेशनों के प्लेटफार्म को ऊंचा किया जा रहा है, ताकि भविष्य में डबल डेकर ट्रेनों के संचालन के दौरान यात्रियों को उनमें सवार होने में दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें