फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खोदाई में पाइप क्षतिग्रस्त, गहराया पानी का संकट

Thu, 11 Dec 2025 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मुख्य बाजार में नई पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए चल रही सड़क की खोदाई के दौरान बुधवार की सुबह रामलीला मैदान के सामने पुरानी भूमिगत पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी टूट गए, जिससे उन्हें पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पाइप लाइन फटते ही काफी मात्रा में पानी सड़क पर फैल गया और खोदाई वाली जगह पर जलभराव हो गया। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से नगर के रामलीला ग्राउंड, जवाहर बाजार, खजूर वाली गली, नदी वाली गली, निरंजन बाजार, सुभाष गली सहित आसपास के कई मोहल्लों में पेयजल सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। 200 से अधिक घरों में पानी नहीं पहुंच सका।
जहां पानी पहुंचा भी तो वहां पूरी मात्रा में नहीं पहुंचा। पानी की आपूर्ति बाधित होने से सुबह के समय लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। कई परिवारों को हैंडपंपों से पानी भरना पड़ा, जबकि कुछ लोग पड़ोसियों के सबमर्सिबल से पानी भरते नजर आए। अचानक पानी न आने से घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ और लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

इधर, मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने जल निगम कर्मियों को खरीखोटी भी सुनाई। जल निगम कर्मियों ने किसी तरह क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन को ठीक किया। दोपहर करीब साढे 12 बजे पाइपलाइन को ठीक किए जाने का काम पूरा हो सका। शाम को पेयजल आपूर्ति सभी गली-मोहल्लों में सुचारू हो गई।

मुख्य बाजार में पानी की पुरानी पाइप लाइन फट जाने से काफी कम मात्रा में पानी आया है। पानी का प्रेशर भी बहुत कम था, इसलिए एक बाल्टी को भरने में ही आधा घंटा लग गया। काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
-सोनू


सुबह करीब सात पेयजल पाइप लाइन फट गई थी, जिससे रामलीला ग्राउंड सहित आसपास के कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं पहुुंच सकी। मजबूरी में हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।
-तनुज गर्ग


पेयजल पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने की वजह से कूपा गली में भी काफी कम प्रेशर से पानी पहुंचा। पानी भरने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पड़ोसी के यहां से पानी भरने के लिए मजबूर होना पड़ा।
-दिनेश वर्मा, सभासद।


नगर पंचायत द्वारा लापरवाह तरीके से मुख्य बाजार में सड़क की खोदाई कराई जा रही है। गिट्टी से वाहन फिसल रहे हैं। अब पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पानी न आने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-अनुज शर्मा, नगर अध्यक्ष, कांग्रेस।


जल निगम कर्मियों द्वारा पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए कराई जा रही खोदाई के दौरान पुरानी पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस वजह से सुबह पानी की आपूर्ति कुछ क्षेत्रों में ठप रही। दोपहर को पाइप लाइन को सही कराकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई थी।
विज्ञापन

-विकास जैन, ईओ, सादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें