फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सही हो सकी पाइप, पानी का संकट

Wed, 10 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मुरसान गेट पर पिछले एक माह से क्षतिग्रस्त पड़ी पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन ठीक करने पहुंचे नगरपालिका के कर्मचारी पूरे दिन में लाइन ठीक नहीं कर सके। पाइप जोड़ने के लिए गहरा गड्ढा किया गया और पूरी सड़क पर मिट्टी डाल दिए जाने से रास्ता ही अवरुद्ध हो गया। वाहन तो छोड़िए पैदल निकलने वाले लोगों को दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। कीचड़ और फिसलन के कारण कई बार लोग गिरे। बता दें कि मुरसान गेट विजयनगर चौराहे पर पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है। सड़क के बीचों बीच काफी समय से गहरा गड्ढा होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को चेयरमैन डौली माहौर के निर्देश पर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी तो पहुंचे लेकिन काफी देर तक वह यह पता नहीं लगा पाए कि लाइन कहां से क्षतिग्रस्त है। सुबह से शाम तक कर्मचारी जुटे रहे लेकिन लाइन ठीक नहीं हो सकी। गहरा गड्ढा किए जाने से बीच सड़क पर मिट्टी डाली गई जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। चेयरमैन डौली माहौर ने कहा कि गुरुवार तक पेयजल आपूर्ति की लाइन दुरुस्त करा दी जाएगी। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

पाइप क्षतिग्रस्त होने से जलभरावहाथरस। जिला अस्पताल परिसर में बुधवार की सुबह पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से जलभराव हो गया। टीबी अस्पताल, सीएमओ आवास, पुराने सीएमओ कार्यालय के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों के आवास के आसपास पर भी काफी जलभराव हो गया। कुछ घंटे बाद पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन दुरुस्त करा दिए जाने के बाद ही जलभराव से मुक्ति मिल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें