फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, हत्या की आशंका

Fri, 20 Oct 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शांति देवी पत्नी सियाराम का कोई बेटा नहीं था। उनकी एक बेटी अलीगढ़ में रहती है। शांति देवी का धेवता और उसकी पत्नी उनके पास ही रहते थे। 19 अक्तूबर को शांति देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मोहल्ला रमनपुर नई बस्ती में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत हो गई। उनके देवर ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मोहल्ला रमनपुर नई बस्ती निवासी शांति देवी पत्नी सियाराम का कोई बेटा नहीं था। उनकी एक बेटी अलीगढ़ में रहती है। शांति देवी का धेवता और उसकी पत्नी उनके पास ही रहते थे। 19 अक्तूबर को शांति देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

शव को कमरे में देखकर मोहल्ले वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। मोहल्ला बालापट्टी निवासी वृद्धा का देवर लालाराम भी आ गया। देवर ने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस संबंध में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें