फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की फटकार: अब जेएन मेडिकल कॉलेज की निगरानी में रहेगी दुष्कर्म पीड़िता, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 16 Mar 2026 10:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

लड़की की उम्र महज 15 वर्ष है और वह साढ़े छह माह की गर्भवती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हाथरस की लापरवाही के कारण गर्भपात के निर्णय को लेकर देरी हुई।
विज्ञापन
अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता गर्भावस्था के कारण शारीरिक रूप से परेशान है। पिछले सप्ताह पेट में दर्द होने पर परिजन उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए थे। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण स्वास्थ्य महकमे के रहमोकरम पर था। इसके बाद भी हाथरस में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लापरवाही बरती गई। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब पीड़िता जेएन मेडिकल कॉलेज में निगरानी में रहेगी।

विज्ञापन


ननद के बेटे ने किया गलत काम
मुरसान की महिला का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ ननद के बेटे ने ही गलत काम किया है। जनवरी में जब पेट में दर्द उठा तो चिकित्सकों से घर वालों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस आरोपी युवक को जेल भेज चुकी है। पुलिस डीएनए टेस्ट भी करा चुकी है, जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। 

उम्र महल 15 वर्ष, छह माह की गर्भवती
लड़की की उम्र महज 15 वर्ष है और वह साढ़े छह माह की गर्भवती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हाथरस की लापरवाही के कारण गर्भपात के निर्णय को लेकर देरी हुई। अधिवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों व सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल वह जेएन मेडिकल कॉलेज में रहेगी। न्यायिक अधिकारी भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें