फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: दीवार फांदकर घुसा युवक, घर में अकेली महिला के साथ किया दुष्कर्म, धमकी देकर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 16 Mar 2026 01:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विधवा महिला घर में अकेली थी। गांव का ही एक युवक दीवार फांदकर अदंर घुस गया। आरोपी युवक ने महिला के साथ गलत काम किया। महिला ने शोर मचाया तो युवक वहां से भाग गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकन्दराराऊ कोतवाली अंतर्गत एक गांव में 15 मार्च की रात में एक विधवा महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पति की मौत के बाद 25 वर्षीय महिला अपनी सास व दो बच्चों के साथ रहती है। महिला की सास अपनी रिश्तेदारी में गई थी, वह घर में अकेली थी। 15 मार्च रात्रि लगभग 9:00 बजे गांव का ही एक युवक घर में महिला को अकेला देखकर दीवार फांद अंदर घुस गया। 

आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला जब रोने लगी तो वह चुप रहने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़िता के परिजन ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश  शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें