हाथ में तमंचा लेकर युवक का एक फोटो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल हो गया है। तस्वीर में युवक हाथ में तमंचा लेकर आक्रामक अंदाज में पोज देता दिखाई दे रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वायरल फोटो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि फोटो की सत्यता की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान होते ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद