फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पंप पर पेट्रोल डलवाने के ऑनलाइन भुगतान को लेकर हुआ झगड़ा, कर्मचारियों ने कार स्वामी को पीटा

Thu, 30 May 2024 12:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दिल्ली से परिवार के साथ गांव जा रहे खिटौली निवासी कन्हैया लाल शर्मा ने अपने कार में गांव समामई स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाई। इसका ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया। आरोप है कि इस भुगतान से पंप के कर्मचारी व मैनेजर संतुष्ट नहीं थे। कार मालिक व परिवार के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर 29 मई को गाड़ी में पेट्रोल डलवाने को लेकर झगड़ा हो गया। पंप के कर्मचारी व कार चालक में ऑनलाइन भुगतान को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में गाड़ी चालक घायल हो गया, उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


दिल्ली से परिवार के साथ गांव जा रहे खिटौली निवासी कन्हैया लाल शर्मा ने अपने कार में गांव समामई स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाई। इसका ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया। आरोप है कि इस भुगतान से पंप के कर्मचारी व मैनेजर संतुष्ट नहीं थे। कार मालिक व परिवार के साथ जमकर मारपीट की। इसमें वह घायल हो गए। 

कार स्वामी ने पुलिस की दी तहरीर में पेट्रोल पंप के कर्मचारी अमित, राहुल व मैनेजर राजेंद्र सिंह पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें