फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसायन: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लौट रहे ग्राहक, पंप संचालक बोले-कंपनी से नहीं मिल पा रही आपूर्ति

Thu, 05 Nov 2026 02:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किसानों को खेतों की पलेवट और सिंचाई के लिए डीजल जुटाने में दिक्कत हो रही है। वहीं, वाहन चालकों को भी ईंधन के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हसायन के पंप पर पेट्रोल नहीं होने की जानकारी देता सेल्समैन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एक तेल कंपनी से संबद्ध पेट्रोल पंपों पर पिछले सात दिनों से डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति नहीं होने से किसान और वाहन चालक परेशान हैं। बुधवार को नगला रति मार्ग स्थित गांव छीतीपुर हरिनगर के निकट संचालित पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलने से ग्राहक मायूस होकर लौटते दिखाई दिए।

विज्ञापन


किसानों को खेतों की पलेवट और सिंचाई के लिए डीजल जुटाने में दिक्कत हो रही है। वहीं, वाहन चालकों को भी ईंधन के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर पंचायत के पूर्व सदस्य सुमन कुमार, चंद्रपाल सिंह उर्फ चंदा यादव, रामकिशोर, प्रेमपाल सिंह, मनोज कुमार और यतेंद्र सिंह ने बताया कि हसायन के अलावा सलेमपुर, कैलोरा, महौ और हाथरस जंक्शन क्षेत्र में भी संबंधित कंपनी के पंपों पर ईंधन नहीं मिल रहा है।

कुछ स्थानों पर ग्राहकों को 50 से 100 रुपये तक का ही पेट्रोल देने की बात कही जा रही है। पंप संचालक नवनीत कुमार अग्रवाल ने बताया कि पिछले सात दिनों से कंपनी की ओर से आपूर्ति नहीं हुई है, जबकि उनका भुगतान जमा है। आवंटन मिलते ही नियमानुसार बिक्री शुरू कर दी जाएगी। वहीं, अंडौली मार्ग के पंप संचालक सोनू पाठक ने बताया कि उनके यहां पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है। वर्तमान में करीब 13 से 14 हजार लीटर डीजल स्टॉक में है। आपूर्ति निरीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि कंपनी के स्तर से ऐसी कोई किल्लत नहीं है। कभी-कभार टैंकर आने में देरी हो जाती है, इसलिए यह समस्या आई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें