बागला डिग्री कॉलेज में ईवीएम संचालन का प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक।
- फोटो : amar ujala
डीएम अविनाशकृष्ण सिंह के निर्देशन में मतदान कार्मिकों का पीसी बागला महाविद्यालय में दूसरे दिन भी प्रशिक्षण कराया गया। अनुपस्थित रहे 42 कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विधानसभा चुनाव 2017 को आयोग के निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को भी मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स आयोग की नीतियों के अनुसार मतदान संपन्न कराने के लिए उनकी भूमिका एवं कार्यों की विधिवत रूप से जानकारी दी गई, जिससे मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स के अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाशकृष्ण सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम एएच कर्नी, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, पीडी चंद्रशेखर शुल्का सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
चुनाव चिह्न को लेकर नोक-झोंक
सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से समान अधिकार पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर रहे कृपाल सिंह सेंगर की अपर जिलाधिकारी एएच कर्नी से तीखी नोक-झोंक हुई। हुआ यूं कि इस पार्टी का अधिकृत बी.फॉर्म प्रत्याशी ने जमा किया, लेकिन पार्टी का चुनाव चिह्न आयोग द्वारा निर्धारित पंजीकृत और
अपंजीकृत दलों की सूची में डोली चुनाव चिह्न नहीं था, जबकि यह प्रत्याशी इसी चुनाव चिन्ह को दिए जाने की मांग कर रहा था। बाद में रिटर्निंग ऑफिसर ने नियमों की जानकारी दिए जाने पर इसी चुनाव चिह्न को दिलाने का भरोसा दिला दिया।