श्रमदान करते राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा के छात्र-छात्राएं। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Samvad
राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन विविध शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां हुईं। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया।
प्राचार्य डॉ. मृदुला गौतम के निर्देशन और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित शिविर की शुरुआत योगाभ्यास से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में बताया गया। इसके पश्चात स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों द्वारा व्यापक साफ-सफाई की गई।
इस दौरान उन्होंने परिसर को स्वच्छ रखने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया। इसके उपरांत आयोजित संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ने व्यक्तिगत विकास विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य अमित गर्ग ने विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा की अंधी दौड़ से हटकर अपने जीवन के स्पष्ट उद्देश्य निर्धारित करने पर जोर दिया। प्राध्यापक बृजराज तिलक, डॉ. देवेंद्र कुमार गौतम, डॉ. नरेंद्र सिंह का सहयोग सराहनीय रहा।