फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्यों व शहरों से आने को किया जा रहा क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

दूसरे राज्य व शहरों से आने वाले लोगों को सूचना मिलने पर नजर बंद किया जा रहा है। इसे लेकर उनके घर के बाहर 14 दिन होम क्वारंटीन का बैनर भी लगाया जा रहा है। जिले में तीन हजार से ज्यादा लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में दूसरे राज्यों व शहरों से आने वालों का सिलसिला जा रही है। इसे लेकर कलेक्ट्रेट व डीटीओ दफ्तर में बने कंट्रोल रूम में लगातार सूचनाएं पहुंच रही हैं। इन सूचनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपने अपने क्षेत्रों में जाकर संबंधित लोगों के घरों पर होम क्वारंटीन का बैनर लगा रही हैं। जिस पर लिखा है कि इस घर में प्रवेश न करें, क्योंकि इस घर में दूसरे शहरों से लोग आए हुए हैं। वहीं 14 दिन ऐसे घरों की निगरानी करने और बात का न मानने पर विभागीय लोगों को सूचना देने की बात उनके आस पास रहने वाले लोगों को बताई जा रही है, ताकि लोग उनसे सावधान और सुरक्षित रह सकें। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया दूसरे राज्य व शहरों से आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है, ताकि उन्हें 14 दिन तक घर के अंदर ही रखा जाए। जहां से भी सूचनाएं मिल रही हैं, वहां पर अपनी टीमों को भेजा जा रहा है। जिससे इन लोगों को कोरोना वायरस से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें