फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जब साहब ही नदारद तो बिना हस्ताक्षर कैसे जारी हों प्रमाण-पत्र

Fri, 10 Feb 2023 12:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचात में तैनाती होने के बाद भी ईओ ने प्रभार नहीं संभाला है। इससे क्षेत्र में जहां सफाई व्यवस्था बदत्तर होती जा रही है वहीं, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए लोगों को भटकना पड़ रह है।
विज्ञापन

सहपऊ में पिछले दिनों ही नए ईओ की तैनाती की गई है। तैनाती का आदेश जारी होने के बाद भी ईओ ने कार्यभार नहीं संभाला है। लोगों का कहना है कि पंचायत कार्यालय में सभी कार्यकाज अटके हुए हैं। ईओ के नहीं होने का हवाला देते हुए कर्मचारी उन्हें लौटा देते हैं। जब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर बात करते हैं तो ईओ के हस्ताक्षर के बिना प्रमाण पत्र जारी नहीं होने का हवाला दे दिया जाता है।
इसके अलावा नगर में शौचालय गंदे पड़े हैं। थरौरा से सहपऊ आने वाले मार्ग पर पड़ने वाली खटका की पोखर का भी बेहाल है। उसमें भी सफाई नहीं होने साथ ही कस्बा की ओर से जाने वाले पानी के लिए बनाई पुलिया पूरी तरह से चोक हो गई है। इस पोखर का पानी ओवर फ्लो होने पर रोड के ऊपर आने से उस स्थान पर गड्ढे हो गए जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है। इस पुलिया की काफी दिनों से सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


मेरे पास एक नगर पालिका एवं दो नगर पंचायत के अतिरिक्त प्रभार है। साथ ही मुझे हाथरस नगर पालिका परिषद का नोडल अधिकारी भी बनाया गया है। नगर पंचायत में आने के लिए समय नहीं है। यदि किसी को परेशानी है तो वह मुझे व्हाट्सएप पर भेज सकता है। - श्रीचंद, ईओ सहपऊ (अतिरिक्त प्रभार)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें