मौसम में परिवर्तन के कारण लोग फ्लू व इंफ्लूएंजा की चपेट में आ रहे हैं। इन मरीजों को ठीक होने पर सात से दस दिन तक का समय लगता है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन बीमारियों से पीड़ित करीब 200 मरीज रोजाना उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
इन मरीजों में बुखार, जुकाम, खांसी और गले में खराश के लक्षण सामने आ रहे हैं। कई मरीजों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि इंफ्लूएंजा वायरस के कारण होने वाली श्वसन संबंधी बीमारी है। सामान्य तौर पर बिना उपचार के ही मरीज के ठीक होने की संंभावना रहती है। कभी-कभी मरीज को ठीक होने में दस दिन तक का समय लग जाता है।
-
बचाव के उपाय-
- आइसक्रीम व शीतल पेय पदार्थों का सेवन न करें।
- भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें।
- खांसते व छींकते समय मुंह व नाक को ढंककर रहें।
- आंखों व नाक को छूने से बचें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
- परेशानी होने पर योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।
मौसम के उतार-चढ़ाव से लोग बुखार, जुकाम और खांसी की चपेट में आ रहे हैं। हमारा प्रयास है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।
- डॉक्टर सूर्यप्रकाश, सीएमएस, जिला अस्पताल हाथरस।