पानी की मांग को लेकर एसडीएम अंजलि गंगवार को ज्ञापन देते ग्रामीण।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
क्षेत्र के गांव नगला महारी निवासी ग्रामीणों ने घरों के सामने होने वाले जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए मंगलवार को एसडीएम अंजलि गंगवार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई तो हमलोग धरना-प्रदर्शन करने को विवश हो जाएंगे।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि गांव के अधिकांश घरों के सामने जगह खाली पड़ी है। इसमें पानी की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या काफी समय से चल रही है। ग्रामीणों ने नाली बनाकर उसे गांव के बाहर पोखर से जोड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेेतावनी दी कि उनकी समस्या दूर न हुुई तो वे तहसील पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में शारदा देवी, बृजबाला, मनवीर सिंह, कमलेश, निहाल सिंह, अनार सिंह, राम किशोर, पंकज कुमार, बृजकुमारी, रामनिवास आदि थे।