नामांकन पत्र खरीदने के दौरान ब्लॉक कार्यालय के आगे खड़ी गाड़ियों को हटवाती पुलिस।
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
पंचायत चुनावों के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ उमड़ रही है। नामांकन पत्र खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण सड़क पर जाम लग गया। ब्लॉक कार्यालय में वाहनों का प्रवेश वर्जित होने के कारण लोगों ने अपने वाहन ब्लॉक कार्यालय के आगे गुजरने वाली सड़क पर ही खड़े कर दिए। जिससे जाम की स्थिति बन गई। दोनों ओर वाहन खड़े होने कारण आवागमन ठप हो गया।
जाम की सूचना पर कोतवाल सत्य प्रकाश मय पुलिस बल के साथ आए और बाइकों को हटवाया। जिस किसी ने बाइक नहीं हटाई उसकी बाइक को कोतवाली में भेजवा दिया। कोतवाली पहुंचकर लोगों ने अपनी-अपनी बाइकों को छुड़ाया। उसके बाद आवागमन सुचारु हुआ।