संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना कर्फ्यू में भी बाजारों में भीड़ उमड़ रही है और काफी ऐसी वस्तुओं की दुकानें खुल रही हैं, जिनकी इजाजत नहीं है। सोमवार को भी बाजारों में यही नाजारा दिखा। सड़कों पर काफी आवाजाही दिखाई दी। हालांकि बाद में बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शराब की दुकानों पर लाइनें लगी रहीं।
कोरोना कर्फ्यू में सोमवार की सुबह फिर बाजारों में भीड़ उमड़ी। कई ऐसी चीजों की दुकानें भी खुली, जिनकी इजाजत नहीं थी। इन दुकानों पर काफी भीड़ नजर आई। लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। कई लोग बिना मास्क के भी दिखाई दिए। कुछ बाजारों में जाम के हालात पैदा हो गए। हालांकि कुछ स्थानों पर पुलिस ने सख्ती से दुकानें बंद कराईं और रोड पर चेकिंग भी करती रहीं। इसके बाद भी चोरी-छिपे कुछ दुकानदार शाम तक सामान बेचते रहे। वहीं कुछ बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।