फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: श्मशान के रास्ते में दीवार लगाने पर भड़के लोग, हंगामा

Fri, 22 Dec 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मोहल्ला रमनपुर में श्मशान भूमि को जाने वाले रास्ते पर दीवार लगाने पर हंगामे के दौरान लगी भीड़। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर में श्मशान के रास्ते में दीवार खड़ी करने को लेकर स्थानीय लोग भड़क गए। आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस व नगर पालिका की टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन






मोहल्ला रमनपुर में श्मशान है। श्मशान के लिए जाने वाले रास्ते पर प्लाटिंग हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक प्लॉट मालिक ने अपने प्लाॅट पर दीवार खड़ी कर दी। इससे श्मशान का रास्ता अवरूद्ध हो गया। जानकारी होते ही मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी होते ही नगर पालिका पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।



लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन लोग समझने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में दोनों पक्षों को आमने-सामने खड़ा कर रास्ते को पूर्ववत कर दिया गया। हाथरस गेट कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि श्मशान के रास्ते को दो पक्षों में मतभेद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बाद में नगर पालिका प्रशासन ने रास्ता पूर्ववत कर दिया था, जिससे मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें