फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन में फॉल्ट दूर करने गई टीम को लौटाया, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के नवींपुर कला सब स्टेशन से नवींपुर खुर्द की ओर जाने वाली बिजली की लाइन जर्जर हालत में है। बुधवार की दोपहर को लाइन में फॉल्ट होने के साथ आग लग गई। लाइन को सही करने पहुंचे कर्मियों को देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई और लोगों ने बिजली टीम को हंगामा करते हुए बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर के नवीपुर बिजली घर से कई इलाकों को बिजली सप्लाई दी जाती है। यहां पर जगह-जगह बंच लाइन लटकी हुई है और जर्जर हालत में है। बुधवार की दोपहर को शहर के कौशिक गली में बिजली की लाइन में फॉल्ट होने के साथ आग लग गई। सूचना पर पहुंचे कर्मियों ने लाइन को दुरुस्त करा शुरू किया तो लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने हंगामा करते को टीम को वापस कर दिया। लोगों की मांग थी कि इस लाइन में आए दिन फाल्ट होते हैं। यहां पर नई लाइन डाली जाए तभी बिजली सप्लाई सही चल पाएगी। इस मामले में जेई टीपी सिंह का कहना है लाइन बदलने के लिए प्रस्ताव गया है। जल्दी ही जर्जर लाइन को बदला जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें