कोरोना कर्फ्यू के दौरान बंद पड़ी दुकानें।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को पूरे कस्बे में सन्नाटा पसरा रहा। जीटी रोड पर कुछ वाहनों की आवाजाही हुई। लेकिन, बाजार सूने पड़े रहे। लोग घरों में कैद रहे। बहुत जरूरी होने पर ही लोग बाहर निकले। सिर्फ आवश्यक सेवा वाली दुकानें ही खुलीं रहीं।
बता दें कोरोना के दूसरे लहर में लोग खुद से नियमों का पालन कर रहे हैं। पहले लोग लॉकडाउन के दौरान लुकाछिपी का खेल, खेलते थे। लेकिन, अब लोग खुद से सख्ती बरत रहे हैं। इधर, नगर में बाहर से आने वाली खाद्य सामग्री के आवागमन पर पूरी प्रतिबंध लगने से कई आवश्यक वस्तुएं नहीं पहुंच पाई जिससे उन चीजों के दामों में वृद्धि होने लगी है।