हाथरस-जलेसर रोड पर गांव बेरगांव के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में अमर सिंह (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार चालक मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने बताया कि गांव बेरगांव निवासी अमर सिंह रविवार को पैदल जा रहे थे। गांव के बाहर एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक अमर सिंह खेतीबाड़ी करते थे। इधर, हादसे की सूचना पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से वार्ता कर सांत्वना दी। एसएचओ राघवेंद्र सिंह राघव ने बताया कि उक्त मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।