फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरसान में नोकझोंक व अफवाहों के बीच शांतिपूर्ण पड़े वोट

विज्ञापन
मुरसान में एक पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान की सूचना पर पहुंची पुलिस व लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

ब्लॉक मुरसान की ग्राम पंचायतों में नोकझोंक व अफवाहों के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा। मुरसान के गांव पटाखास में जिला पंचायत सदस्य के एक एजेंट से ग्रामीणों को फर्जी वोट डालने की बात कहने को लेकर बूथ पर नोकझोंक हो गई। तहसीलदार प्रवीण कुमार शर्मा व मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। वहीं बर्द्धवारी ग्राम पंचायत के रहने वाले योगेश कुमार ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर फर्जी मतदान करने की शिकायत की है।
विज्ञापन

योगेश का आरोप है कि उसके वोट डालने से पहले ही किसी व्यक्ति ने उसका वोट फर्जी तरीके से डाल दिया है। जिसे लेकर गांव बर्द्धवारी के बूथ पर काफी नोकझोंक हुई। फर्जी वोट डालने की सूचना पर तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने बताया कि मौके पर शिकायतकर्ता उन्हें नहीं मिला। गांव सैनपुर में दो पक्ष के लोगों में वोट डालने को लेकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को मौके से भगा दिया और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें