फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेंड़ू में मथुरा-बरेली हाईवे के दोनों ओर बनेगा फुटपाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंडू में नगर पंचायत क्षेत्र से होकर गुजरने वाले मथुरा-बरेली राजमार्ग के दोनों ओर लगभग एक किलोमीटर लंबा फुटपाथ बनाया जाएगा। इसका निर्माण टाइल्स लगाकर किया जाएगा। इसके लिए 60 लाख रुपये का बजट स्वीकृति कर टेंडर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

यह कार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श योजना के तहत किया जा रहा है। परियोजना के लिए लगभग 60 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य रेलवे फाटक से लगभग एक किलोमीटर दूर तक होगा। इस क्षेत्र में रोजाना भारी यातायात और पैदल आवागमन होने के कारण स्थानीय लोगों को लंबे समय से सुरक्षित फुटपाथ की आवश्यकता थी।
नगर पंचायत मेंड़ू के अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाह ने बताया कि बजट की स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। फुटपाथ बनने से न सिर्फ पैदल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि सड़क किनारे की अव्यवस्था कम होगी। कस्बे का सुंदरीकरण होगा। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को लंबे समय से इसका इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें