फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो अस्पतालों की अलग-अलग लैब में सैंपल देने से मरीज परेशान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
नगर के 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक ही परिसर में होने से मरीजों को जांचों के लिए अस्पतालों की अलग-अलग लैब में जाने से परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों को कुछ जांचों के लिए 100 शैय्या अस्पताल की लैब में लाइन में लगना पड़ता है तो कुछ जांचों के लिए सीएचसी की नवनिर्मित लैब में जाना पड़ता है। दो जगह सैंपल देने और बार-बार लाइन में लगने से बीमार और बुजुर्ग मरीज बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में आए अश्वनी और राजेश वर्मा आदि मरीजों ने बताया कि पूर्व में सभी जांचें एक ही लैब में होती थीं। एक ही बार सैंपल देना पड़ता था। अब अलग-अलग लैब होने से कुछ जांचें सीएचसी की लैब में होती हैं तो कुछ जांचों के लिए सौ शैया युक्त संयुक्त चिकित्सालय की लैब में जाना पड़ता है। इससे मरीज लोग और भी ज्यादा बीमारी महसूस करते हैं। इसलिए पूर्व की भांति सभी जांचें एक ही जगह पर कराई जाएं।
सामाजिक संस्था युवा पहल के अध्यक्ष इंजी. हिमांशु मित्तल ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ चिकित्सक समय से ड्यूटी पर नहीं आते और कई दिन तक बिना बताए छुट्टी पर रहते हैं। साथ ही बाहर की दवाएं लिखने से मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


जिस अस्पताल में चल रहा है इलाज, उसकी ही लैब में दें सैंपल : डिप्टी सीएमओ
डिप्टी सीएमओ डॉ.अमित शर्मा ने कहा कि यहां दो अस्पताल हैं, जो एक ही परिसर में संचालित हैं, दोनों की लैब अलग-अलग हैं। मरीजों को चाहिए कि वे जिस अस्पताल से इलाज करवा रहे हैं उसी अस्पताल की लैब में सैंपल दें। फिर भी मरीजों की सुविधा के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दोनों लैब एक ही जगह संचालित कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें