हाथरस के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा देने के लिए यूपी सरकार ने बागला जिला संयुक्त अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू करवाई थी। जिले भर से मरीज डायलिसिस के लिए यहां आते हैं। इसके बावजूद इस यूनिट में जनरेटर तक की व्यवस्था नहीं है। बिजली जाने पर यहां डायलिसिस बंद हो जाती है, जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ता है।
बागला जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट में जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। इससे बिजली जाने पर मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। जनरेटर न होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
हाथरस के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा देने के लिए यूपी सरकार ने बागला जिला संयुक्त अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू करवाई थी। जिले भर से मरीज डायलिसिस के लिए यहां आते हैं। इसके बावजूद इस यूनिट में जनरेटर तक की व्यवस्था नहीं है। बिजली जाने पर यहां डायलिसिस बंद हो जाती है, जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ता है।
डायलिसिस के दौरान बिजली जाने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। सीएमओ डॉ मंजीत सिंह का कहना है कि डायलिसिस यूनिट में फिलहाल जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। बिजली कम ही जाती है। इसके बावजूद अगर कोई समस्या तो उसका समाधान कराया जाएगा।