फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भट्ठे पर खाना खा रहे मजदूर में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

Sun, 30 Apr 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भट्ठा पर दो अन्य मजदूूरों के साथ भट्ठे पर खाना खा रहा था। अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर उनकी तरफ आता दिखा, इस पर अन्य मजदूर बचकर भाग गए, मगर भोला ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
भट्ठे पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत के बाद जिला अस्पताल में विलाप करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मुरसान गेट क्षेत्र के एसकेएस भट्ठा पर एक ट्रैक्टर ने मजदूर में टक्कर मार दी। आनन-फानन में घायल मजदूर को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौ निवासी 30 वर्षीय भोला पुत्र मटरूमल मुरसान क्षेत्र के एसकेएस भट्ठा पर मजदूरी करते थे। शनिवार सुबह वह दो अन्य मजदूूरों के साथ भट्ठे पर खाना खा रहा था। अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर उनकी तरफ आता दिखा, इस पर अन्य मजदूर बचकर भाग गए, मगर भोला ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। भट्ठे पर काम कर रहे लोग मौके पर एकत्रित हो गए। भोला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लए भेज दिया। भोला ने अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चे छोड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें