फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर चस्पा करें भर्ती मरीज व खाली बेडों की संख्या का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अपर निदेशक स्वास्थ्य अलीगढ़ ने दो प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सोमवार को बागला जिला अस्पताल, कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान कोरोना के मरीजों को टीबी अस्पताल के बजाय बागला अस्पताल में शिफ्ट करने पर विचार विमर्श हुआ। उन्होंने अस्पताल के बाहर भर्ती मरीजों की संख्या और खाली बेडों की संख्या, चिकित्सक व स्टॉफ की ड्यूटी का नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए।
एडी हेल्थ अलीगढ़ मंडल डॉ. एसके उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने अस्पताल में टीकाकरण की व्यवस्था देखी। इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम विजय शर्मा भी थे। कोविड अस्पताल का निरीक्षण भी इन अधिकारियों ने किया। अधिकारियों ने वहां यह देखा कि बागला अस्पताल में किस तरह की व्यवस्था की जाए, जिससे कि कोविड मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा सके।
विज्ञापन

यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि फिलहाल टीबी अस्पताल में कोविड अस्पताल संचालित है लेकिन यह दूसरी मंजिल पर है और वहां मरीजों को लाने-ले जाने में काफी परेशानी हो रही है। उनके तीमारदार व चिकित्सकीय स्टाफ भी काफी परेशान है। उनके साथ सीएमओ डॉ.ब्रजेश राठौर, सीएमएस डॉ.आईबी सिंह आदि मौजूद थे।
चार में से एक भी वेंटिलेटर का नहीं हो रहा था इस्तेमाल
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते समय एडी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने देखा कि अस्पताल के एक कमरे में चार वेंटिलेटर रखे हुए थे और उनका कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा था। वह धूल फांक रहे थे। इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि जिले में वेंटिलेटर तो हैं लेकिन इनका इस्तेमाल नहीं हो रहा।
यहां स्पेशलिस्ट न होने की वजह भी यह समस्या आ रही है। अधिकारी यह कह रहे हैं कि सभी वेंटिलेटरों का इस समय प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि बाद में इसे लेकर एडी को यह सफाई देनी पड़ी कि वह जल्द ही सभी वेंटिलेटरों को चालू कराएंगे।
सात बेड का आईसीयू वार्ड होगा शुरू
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एडी डॉ. एसके उपाध्याय का कहना था कि यह योजना बनाई जा रही है कि कोविड के मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। वह इसी को लेकर यहां आए थे। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में सात बेड का आईसीयू वार्ड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहां ऑक्सीजन की व्यवस्था भी होगी। सात वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन पाइप लाइन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी वेंटिलेटर क्रियाशील हालत में है। अब अपने स्तर से ही इन्हें चालू कर लेंगे। किसी को बाहर से बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें