फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नई किराया सूची के का लगा डिस्प्ले बोर्ड, दिखा रहा पुराना भाड़ा, असमंजस में यात्री

Fri, 29 Sep 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस सिटी स्टेशन पर नई किराया सूची लगाई गई है। इसमें पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों के किरायों को अलग अलग दर्शाया गया है। सासनी व मडराक आदि स्टेशन के महज 10 रुपए का किराया पैसेंजर ट्रेन में हैं। वहीं एक्सप्रेस के लिए 30 रुपए का किराया दर्शाया गया है।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगाया गया पुराने यात्री किराये का नया बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर नियमों के अनुसार नई किराया सूची के डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन इन बोर्ड पर पैसेंजर ट्रेनों के पुराने किरायों को दर्शाया गया है, जिससे यात्रियों में असमंजस पैदा हो रहा है। कोरोना काल के बाद से सभी पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के रूप में संचालित कर यात्रियों से एक्सप्रेस का ही किराया वसूल किया जा रहा है।

विज्ञापन


हाथरस सिटी स्टेशन पर नई किराया सूची लगाई गई है। इसमें पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों के किरायों को अलग अलग दर्शाया गया है। सासनी व मडराक आदि स्टेशन के महज 10 रुपए का किराया पैसेंजर ट्रेन में हैं। वहीं एक्सप्रेस के लिए 30 रुपए का किराया दर्शाया गया है।

एक्सप्रेस के रूप में चल रही पैसेंजर ट्रेनों में भी 30 रुपए किराया वसूल किया जा रहा है। जंक्शन स्टेशन पर एक भी ट्रेन ऐसी नहीं है, जिसके लिए पैसेंजर ट्रेनों का किराया वसूल किया जाता हो। बावजूद इसके पैसेंजर ट्रेनों के किरायों के प्रदर्शन से यात्री गफलत में हैं। वह पैसेंजर ट्रेनों के लिए 10 रुपये का टिकट ढूंढने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें