फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 25 साल बाद हुआ करील समिति से खाद का वितरण

Fri, 29 Sep 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
खाद वितरण के दौरान कागजी कार्यवाही पूरी करते किसान। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव करील की सहकारी समिति का भवन पिछले 25 सालों से खंडहर होने के कारण बंद पड़ा था। इस कारण करील सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को पिछले करीब 25 साल से खाद के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही थी। यह किसान गांव से करीब सात किलोमीटर दूर मुरसान सहकारी समिति से खाद लेने जाते थे।
विज्ञापन




हंबीर सिंह ने बताया कि गांव में सहकारी समिति का भवन जर्जर होने के कारण 25 साल से बंद पड़ा था। इसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों से की थी, जिसके बाद यहां समिति का नया भवन बनाया गया है। बृहस्पतिवार को पूजा-अर्चना के साथ इसका शुभारंभ हुआ। बुधवार की रात को एक ट्रक भरकर खाद भी यहां भिजवाया गया। बृहस्पतिवार को इसका वितरण शुरू करा दिया गया।



ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि हंबीर सिंह का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और मिठाई बांटी। समिति के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह, अखिलेश दीक्षित, विनोद दीक्षित, ओम हरी, हाकिम, अनिल, सतीश शर्मा, राजवीर सिंह, रनवीर सिंह, राममूर्ति शर्मा, पूरन वकील आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें