हाथरस किला स्टेशन का निरिक्षण करने पहुंचे सीपीटीएम प्रयागराज। संवाद
- फोटो : Samvad
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रयागराज से आए यात्री परिवहन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को हाथरस जंक्शन एवं हाथरस किला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कमियां दूर कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पेयजल, स्वच्छता, टिकट व्यवस्था और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा माल गोदाम की व्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी इंतजामों की भी जानकारी ली।
स्टेशन पर निर्माणाधीन सिग्नल सिस्टम के कार्य की प्रगति का भी अवलोकन किया और समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। वह हाथरस किला रेलवे स्टेशन भी पहुंचे, जहां करीब दो मिनट रुककर स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन की आधारभूत सुविधाओं और संचालन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। संवाद