फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, दो घंटे परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के लिए लगी भीड़।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मथुरा-कासगंज रेलखंड पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में खासी भीड़ है। शनिवार सुबह करीब सवा छह बजे हाथरस सिटी पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इंजन बदले जाने से यह ट्रेन करीब दो घंटे बाद चली।
विज्ञापन



अछनेरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन नंबर 55331) कासगंज से सुबह 05:12 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन जैसे ही अगसौली स्टेशन पार कर आगे बढ़ी तभी अचानक इसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसका इंजन फेल हो गया। काफी देर की मशक्कत के बाद ट्रेन को सिकंदराराऊ स्टेशन तक लाया गया।


यहां ट्रेन का इंजन बदल कर करीब दो घंटे बाद अछनेरा के लिए रवाना किया जा सका। इसके चलते सुबह 06:25 बजे हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचने वाली यह ट्रेन 02.12 घंटे की देरी से वहां पहुंच सकी। यात्रियों को करीब दो घंटे स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण समस्या हुई थी।
विज्ञापन






पौने दो घंटे लेट रही अछनेरा-कासगंज पैसेंजर

इंजन फेल होने का असर दूसरी ट्रेन पर भी पड़ा। कासगंज जाने वाली पैसेेंजर ट्रेन (ट्रेन नंबर 55332) अछनेरा से करीब सवा दो घंटे की देरी से चली। यह ट्रेन कासगंज जाने के लिए हाथरस सिटी स्टेशन पर करीब 1.50 घंटे की देरी से 2:37 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें