फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अभिषेक-शांतिधारा से शुरू हुआ पर्युषण पर्व

विज्ञापन
पर्युषण पर्व पर हलवाई खाना स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आराधना करतीं जैन - फोटो : samvad
विज्ञापन
दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व का शुभारंभ धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। पहले दिन शहर के जैन मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन, दशलक्षण महामंडल विधान और आरती हुई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और शास्त्र सभा आयोजित की गईं। हलवाही खाना स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में विशाल जैन वेद ने पूजा, अभिषेक, शांतिधारा और दशलक्षण महामंडल विधान कराया। नयागंज के ठाकुर नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मथुरा चौरासी जैन मंदिर से आए विवेक जैन शास्त्री ने पूजन कराया। शांतिधारा की बोली छीतरमल जैन, सुधीर जैन, संदीप जैन तथा अनिल जैन गुड्डू, अमित जैन और पंकज जैन ने ली। आरती की बोली सुनीता जैन ने ली। नयाबांस अतिशय क्षेत्र स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में हिमांशु जैन ने पूजन कराया। प्रथम अभिषेक की बोली मुकेश जैन, शांतिधारा की बोली दीपक जैन तथा दूसरी शांतिधारा की बोली उमाशंकर जैन और पुलकित जैन ने ली। इस अवसर पर श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, गुड्डू, कमलेश, उमेशचंद्र, संजीव, अनूप, कैलाश चंद, सुमत कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें