फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: तालाब चौराहा ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग बनाने का काम शुरू, 79 लाख से हो रही तैयार

Tue, 11 Nov 2025 02:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित सिंह ने बताया कि करीब एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के बाद पार्किंग स्थल को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे तैयार किया जाता पार्किंग स्थल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के बाजारों को जाम से निजात दिलाने के लिए तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे नया पार्किंग स्थल बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 79 लाख रुपये की लागत से यह पार्किंग स्थल तैयार किया जाएगा, जिससे शहर में आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने के लिए जगह की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


लंबे समय से पार्किंग की अव्यवस्था के कारण शहर के बाजारों में जाम की समस्या से राहगीरों को दो-चार होना पड़ रहा था। व्यापारी इस समस्या से निजात के लिए लगातार ओवरब्रिज के लिए पार्किंग बनाने की मांग उठा रहे थे। संवाद न्यूज एजेंसी ने भी ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग बनाने के लिए लंबी मुहिम चलाई थी।

सहालग के सीजन में बाजारों में वाहनों की भीड़ से लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे वाहनों की पार्किंग की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया। पार्किंग स्थल पर वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह के साथ बैठने के लिए बेंच, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित सिंह ने बताया कि करीब एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के बाद पार्किंग स्थल को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें