स्कूल में वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया सर्प
- फोटो : संवाद
जूनियर हाईस्कूल बांधनू शिकोहाबाद के विद्यालय में 3 अगस्त की सुबह सर्पाें का जोड़ा निकलने से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन स्कूल की छुट्टी कर दी गई और इसकी सूचना विभागीय और वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जोड़े को खोजना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद एक सर्प को पकड़ लिया गया, लेकिन दूसरे का कुछ पता नहीं चला, जिससे स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थियों में दहशत है।
3 अगस्त की सुबह अध्यापक अपनी कक्षाओं में विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे। तभी कुछ विद्यार्थियों को यह जोड़ा दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना शिक्षकों को दी। वन दरोगा आशीष त्रिपाठी ने बताया कि नाग-नागिन का जोड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर सिर्फ नागिन मिली है। यह नागिन ब्लैक हेडिड रॉयल स्नेक प्रजाति की है। यह प्रजाति बिना जहर की होती है।