हाथरस डिपो की एक पुरानी बस में लगाए गए पैनिक बटन
- फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर नई बसों में पैनिक बटन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब परिवहन निगम की पुरानी बसों में भी पैनिक बटन की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। बसों में बटनों को लगाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। हाथरस डिपो की ओर से तमाम बसों में पैनिक बटन लगा दिए गए हैं।
बसों में दोनों तरफ की सीटों पर ये बटन इस तरह लगाए गए हैं कि यह हर यात्री की पहुंच में हों। परिवहन निगम अब इसके लिए मुख्यालय पर बकायदा एक कंट्रोल रूम बना रहा है, जिसमें जीपीआरएस के आधार पर बसों की लोकेशन ट्रेस कर सुविधा दी जाएगी।
अभी तक ये सुविधा बीएस-छह बसों में हैं। इन बसों में अभी तक एक बटन दिया गया है, लेकिन परिवहन निगम की ओर से पुरानी बसों में कई बटन दिए जा रहे हैं। बस स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि मुख्यालय के निर्देश पर पुरानी बसों में पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं।