फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: निजी अस्पताल में मरीज व तीमारदारों को पीटा, हंगामा

Tue, 21 Nov 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सासनी के गांव दरकौली निवासी एक व्यक्ति की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। शहर के आगरा रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। व्यक्ति की एकाएक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उन्हें आगरा रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। मरीज के साथ आए तीमारदार व अस्पताल के स्टाफ में विवाद हो गया। पहले गाली-गलौज और कहासुनी हुई और उसके बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
रविवार की देर रात्रि को एक निजी अस्पताल में हंगामा करते लोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में 19 नवबंर की देर शाम अच्छा-खासा हंगामा हो गया। आरोप है कि अस्पताल के कर्मियों ने मरीज के साथ आए तीमारदारों को पीट दिया। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। कोतवाली सदर व कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सासनी क्षेत्र के गांव दरकौली निवासी एक व्यक्ति की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। शहर के आगरा रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार की देर शाम व्यक्ति की एकाएक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उन्हें आगरा रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि रात अधिक होने की वजह से स्टाफ ने कह दिया कि अभी डॉक्टर नहीं मरीज को नहीं देख सकते। इस बात को लेकर मरीज के साथ आए तीमारदार व अस्पताल के स्टाफ में विवाद हो गया।

पहले गाली-गलौज और कहासुनी हुई और उसके बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई। कर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने मरीज के साथ आए तीमारदारों को पीट दिया। महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इसे लेकर वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। कोतवाली सदर पुलिस और उसके बाद कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई और जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी ले गया। घटना के संबंध में किसी पक्ष द्वारा कोतवाली सदर में तहरीर नहीं दी है।

घटना के संबंध में किसी के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। -विमल कुमार, अपराध निरीक्षक कोतवाली सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें