फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawaharlal Nehru: हाथरस से है पंडित नेहरू का पुराना नाता, पत्नी संग आए थे, तब बना कमला बाजार

Fri, 14 Nov 2025 03:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पंडित जवाहरलाल नेहरू अपनी पत्नी कमला नेहरू के साथ हाथरस आए थे। नेहरू दंपती के हाथरस आगमन की स्मृति में शहर के सासनी गेट से गुड़हाई बाजार को जाने वाले मार्ग का नाम कमला बाजार रखा गया।
विज्ञापन
हाथरस के कमला बाजार स्थित कामेश्वर मंदिर के बाहर लगा कमला नेहरु बाजार का पत्थर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हर साल शहरवासियों के जेहन में पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। पंडित नेहरू का हाथरस से भी ऐतिहासिक संबंध रहा है। आजादी से पहले वह अपनी पत्नी कमला नेहरू के साथ यहां आए थे। इस कारण शहर के एक बाजार का नाम कमला बाजार रखा गया।

विज्ञापन


सन 1932 में स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में जब देशभर में आजादी का आंदोलन जोर पकड़ रहा था, तब पंडित जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू हाथरस की यात्रा पर आए थे। उस समय अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जनजागरण के उद्देश्य से वे विभिन्न जनसभाओं और संपर्क अभियानों में शामिल हो रहे थे। नेहरू दंपती के हाथरस आगमन की स्मृति में शहर के सासनी गेट से गुड़हाई बाजार को जाने वाले मार्ग का नाम कमला बाजार रखा गया।

यह नाम आज भी कायम है और स्थानीय लोग इसे गर्व से कमला बाजार के नाम से जानते हैं। कमला बाजार स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य द्वार पर आज भी शिला पट्टिका लगी है, जिस पर कमला नेहरू बाजार लिखा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के आगमन से उस समय पूरे शहर में उत्साह की लहर दौड़ गई थी। स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल स्थानीय कार्यकर्ताओं को इससे बड़ा हौसला मिला। यह घटना हाथरस के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन


शहर के चित्रगुप्त नगर निवासी बुजुर्ग वीरेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ ने बताया कि हमने देखा तो नहीं, लेकिन अपने बुजुर्गों से सुना था कि जवाहरलाल नेहरु हाथरस आए थे। आज जब देशभर में चाचा नेहरू की जयंती पर बाल दिवस के रूप में मनाई जा रही है, तब हाथरस भी उन ऐतिहासिक पलों को याद कर गर्व महसूस कर रहा है, जब हमारा शहर जवाहरलाल व उनकी कमला नेहरू की यात्रा का साक्षी बना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें