फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पंचायत सहायिका ने सचिव पर छेड़खानी का आरोप

Wed, 26 Jul 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की एक पंचायत सहायिका ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर अश्लील बातें करने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने जिलाधिकारी के साथ विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन जांच के निर्देश दिए हैं। एसडीएम प्रज्ञा यादव को तीन दिन में ही जांच कर आख्या देने को कहा है।
विज्ञापन





जिले में ग्राम पंचायत अधिकारियों की कमी को देखते हुए सरकार ने ग्राम पंचायतों का संचालन करने के लिए दो साल पहले कि पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति की थी। इन पदों पर बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक और युवतियां नियुक्त हुई हैं। नियुक्ति के बाद इन्होंने पंचायत सचिवालय में बैठकर काम शुरू कर दिया।



पिछले सप्ताह सहपऊ क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत की महिला सहायक ने ग्राम पंचायत पंचायत अधिकारी अधिकारी पर आरोप लगाया कि वह उससे छेड़खानी करते हैं और मना करने पर विभागीय कार्रवाई की धमकी देते हैं। इधर, जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी को कहना है कि डीएम द्वारा गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद यदि ग्राम पंचायत दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें